शेरशाह सूरी का मकबरा...

शेरशाह सूरी का मकबरा...

                 Politics Expert Vlogspot Presents


शेरशाह सूरी का मकबरा सहसराम, जो हमारे देश के बिहार राज्य का जिला है, में एक झील के मध्य में स्थित है.

इस भव्य स्मारक का निर्माण सूरी साम्राज्य के संस्थापक शेरशाह सूरी द्वारा अपने जीवन काल में प्रारंभ करवाया था.

शेरशाह सूरी का मकबरा अपने निर्माता शेरशाह सूरी के संघर्षमय जीवन का प्रतिबिंब है. यहां इस तथ्य को रेखांकित करना प्रासंगिक होगा कि शेरशाह सूरी ने अपना जीवन एक साधारण सैनिक के रूप में प्रारंभ किया था.

यह उनके द्वारा अर्जित सैन्य उपलब्धियों का ही प्रतिफल रहा कि उन्होंने 1540 ईस्वी में चौसा के युद्ध में मुगल सम्राट हुमायूं को परास्त करके उन्हें एक निर्वासित शासक के रूप में जीवन व्यतीत करने के लिए विवश कर दिया था.

शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित राजमार्ग जो बंगाल के सोनार गांव से प्रारंभ हो कर सुदूर सिन्धु नदी तक प्रविष्टि होता था, आज भी उनके कृतित्व को जीवंत किए हुए है.

Politics expertt Vlogspot 👉